September 17, 2024
  • होम
  • Phase 2 Voting: 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत आया सामने, सबसे ज्यादा त्रिपुरा में वोटिंग

Phase 2 Voting: 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत आया सामने, सबसे ज्यादा त्रिपुरा में वोटिंग

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : April 26, 2024, 9:57 am IST

Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: 18 वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दूसरे चरण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अरुण गोविल, प्रह्लाद जोशी, शशि थरूर, ओम बिरला, राजीव चंद्रशेखर, हेमा मालिनी और पप्पू यादव समेत 1,198 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में हैं। वहीं 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। सबसे ज्यादा त्रिपुरा में वोटिंग हुई है।

इन राज्यों में वोटिंग प्रतिशत

बिहार: 9.84%
असम: 9.71%
छत्तीसगढ़: 15.42%
कर्नाटक: 9.21%
जम्मू-कश्मीर: 10.39%
केरल: 11.90%
महाराष्ट्र: 7.45%
मध्य प्रदेश: 13.82%
मणिपुर: 15.49%
त्रिपुरा: 16.65%
पश्चिम बंगाल: 15.68%
उत्तर प्रदेश: 11.67%
राजस्थान: 11.77%

इन राज्यों में इतने सीटों पर मुकाबले-

केरल- 20
कर्नाटक- 14
राजस्थान-13
उत्तर प्रदेश-8
महाराष्ट्र-8
मध्य प्रदेश-6
बिहार- 5
असम-5
पश्चिम बंगाल-3
छत्तीसगढ़-3
जम्मू-कश्मीर (UT)-1
त्रिपुरा-1
मणिपुर-1

16 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

शुक्रवार यानी 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे फेज के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। 16 करोड़ वोटर्स के लिए 1 लाख 67 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होनी है। इधर, महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में सुबह से हो रही बारिश के कारण मतदान धीमी रफ्तार से हो रहा है।

 

Read also:

Lok Sabha Election 2024: बंगाल में फिर मचा बवाल, मतदान से पहले पूर्वी मिदनापुर में मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश

अखिलेश-डिंपल के करियर की यहीं से हुई थी शुरुआत, जानिए कन्नौज लोकसभा सीट की पूरी कहानी…

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन