September 19, 2024
  • होम
  • Parliament: संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों की बढ़ी पुलिस कस्टडी, अहम सबूत भी हाथ लगे

Parliament: संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों की बढ़ी पुलिस कस्टडी, अहम सबूत भी हाथ लगे

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : December 21, 2023, 4:13 pm IST

नई दिल्लीः संसद भवन में घुसपैठ करने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अदालत ने सभी छह आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। बता दें कि 13 दिसंबर को कुल छह आरोपियों ने संसद भवन में हंगामा किया था। वहीं छह में से दो आरोपी लोकसभा के अंदर विजिटर पास पर गए थे। जिसके बाद दोनों ने लोकसभा के अंदर हंगामा मचाया था। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। पेशी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था।

 

बढ़ाई गई आरोपियों की पुलिस कस्टडी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पेशी के बाद सभी आरोपियों को कस्टडी में भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय ले गई थी। जहां पर सभी आरोपियों का आमना- सामना कराया गया। वहीं आरोपी मनोरंजन, अमोल, सागर और नीलम की सात दिन की हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही थी। जिसे 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। कस्टडी के दौरान आरोपियों को मेडिकल के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने कोर्ट में दलील दी की जांच में अमह सबूत प्राप्त हुए है।

 

जांच के दौरान हुआ खुलासा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि जांच के दौरान मनोरंजन और नीलम ने कहा कि वह राजनीति में कदम रखाना चाहते थे। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया। वहीं नीलम पहले ही कांग्रेस के लिए वोट मांग चुकी है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों के पास कुल पांच स्मोक केन थे। सागर व मनोरंजन डी एक-एक केन अंदर ले गए। नीलम व अमोल शिंद तीन केन ले गए थे। इन्होंने दो चला दिए थे, मगर एक को नहीं चला पाए थे। इसके अलावा ललित झा ने घटना का वीडियो इंस्टा पर डाला था ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रसारित हो सके।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन