Paralympics 2024: इन भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजर, गोल्ड पर साधेंगे निशाना

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट ‘डबल डिजिट’ का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाएं। ऐसे में अब सबकी नजरें भारत के पैरा-एथलीट्स पर टिकी हैं। 29 अगस्त यानी आज से पेरिस पैरालंपिक 2024 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। भारत से इस बार 84 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। इनमें से कुछ नाम ऐसे हैं, जिनसे गोल्ड की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में।

सुमित अंतिल

नीरज चोपड़ा की तरह सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में भारत का नाम रोशन किया है। टोक्यो में नीरज चोपड़ा के बाद सुमित ने भी F-64 कैटेगरी का गोल्ड जीता था। वो इस बार अपना गोल्ड बचाने के इरादे से उतरेंगे।

अवनि लेखारा

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने शूटिंग में दोहरी सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया लेकिन उनसे पहले शूटर अवनि लेखारा ये कमाल दिखा चुकी हैं। 10 साल की उम्र में अपने दोनों पैर गंवा चुकी अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में राइफल शूटिंग में 2 मेडल जीते थे, जिसमें एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल था। वो इस बार भी गोल्ड की दावेदार हैं।

भाग्यश्री जाधव

एथलीट भाग्यश्री के लिए टोक्यो पैरालंपिक अच्छा नहीं रहा लेकिन वो मेडल की मजबूत दावेदारों में से एक हैं। भाग्यश्री महिलाओं की शॉट पट F-34 कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी। पिछले साल हुए एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने सिल्वर जीता था।

सुहास एलवाई और कृष्णा नागर

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत बैडमिंटन में मेडल नहीं जीत पाया और खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि पैरालंपिक में वो मेडल लेकर आएंगे इसकी उम्मीद भारतीय फैंस कर रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें दो मजबूत दावेदार उतरेंगे जो कि कृष्णा नागर और यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई हैं। टोक्यो में कृष्णा ने गोल्ड तो सुहास ने सिल्वर जीता था।

 

भारतीय टीम ने लूटी महफिल, डांस और मस्ती करते नजर आए भारत के एथलीट

Tags

Avani lekharaINDIAN PLAYERSKrishna NagarParalympicsParalympics 2024sports newsSuhas LYSumit Antil
विज्ञापन