पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट को भारत में बैन, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार की कानूनी मांग पर ट्विटर ने यह एक्शन लिया है। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट @GovtofPakistan नाम से है। अब भारत में इस ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया है। इस एक्शन के बाद अब भारत में लोग इस अकाउंट को नहीं देख पाएंगे। ये पहली बार नहीं है कि जब भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किया गया है, इससे पहले भी कई बार पाक सरकार के ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई की जा चुकी है।

भारत में एक भी पोस्ट नहीं दिखेगी

बता दें कि, ट्विटर किसी भी देश की अदालत द्वारा जारी आदेश या उचित कानूनी मांग पर सभी तरह के अकाउंट बैन करने के लिए बाध्य है। ट्विटर के एक्शन के बाद अब भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की कोई भी पोस्ट नहीं दिखेगी। हालांकि, अभी तक इस कार्रवाई को लेकर न तो भारत सरकार और न ही पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

पहले भी तीन बार हो चुका है ब्लॉक

गौरतलब है कि, पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को तीसरी बार भारत में ब्लॉक किया गया है, इससे पहले भी सरकार की मांग पर ट्विटर दो बार कार्रवाई कर चुका है। पिछले साल जुलाई महीने में इसी आधिकारिक अकाउंट को ब्लॉक किया गया था। उसके बाद अक्टूबर महीने में भी ट्विटर ने पाक सरकार के ट्विटर हैंडल पर एक्शन हुआ था। भारत सरकार अगस्त, 2022 में एंटी इंडिया कंटेट और फेक न्यूज फैलाने वाले 6 यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगा चुकी है, इनमें एक चैनल पाकिस्तान से चल रहा था।

ये भी पढ़ें-

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

pakistan government twitter account bannedpakistan newsPakistan-Indiatwitter newsट्विटर न्यूजपाकिस्तान न्यूजपाकिस्तान सरकार ट्विटर अकाउंट
विज्ञापन