• होम
  • देश-प्रदेश
  • महाकुंभ के 42वें दिन भी उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं की कुल संख्या 60.74 करोड़ के पार

महाकुंभ के 42वें दिन भी उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं की कुल संख्या 60.74 करोड़ के पार

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हर दिन प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। बता दें कि शनिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार हो गई है।

Maha Kumbh
inkhbar News
  • February 23, 2025 1:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। हर दिन प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। बता दें कि शनिवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार हो गई है। हर दिन लाखों श्रद्धालु गंगा और त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि से चार दिन पहले ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 करोड़ के पार पहुंच गई है।

60.02 करोड़ लोग लगा चुके डुबकी

जानकारी के अनुसार महाकुंभ के समापन में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में शनिवार को अधिक भीड़ की उम्मीद पहले से थी और इसकी झलक भी शुक्रवार शाम को दिख गई। बता दें कि श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया था। शनिवार को भी संगम पर जाने वाले हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला चल रहा है। आस्था के जनज्वार का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि दिन में 12 बजे तक ही 71 लाख से अधिक लोग संगम स्नान कर चुके थे। इसी के साथ महाकुंभ में कुल स्नानार्थियों की संख्या भी 60 करोड़ के पार पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार तक कुल 59.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह से शनिवार को दिन में 12 बजे तक ही 60.02 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके थे। जबकि, इसके बाद भी भीड़ लगातार बढ़ रही थी।

श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

बता दें कि संगम में आने वाले श्रद्धालुओं को शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही है। यहां से संगम की दूरी 10 से 12KM है। एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12KM तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो और ठेले चल रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ के आखिरी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। आधी रात से संगम की ओर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से फुल हैं। वहीं आज भी सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1.45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे और गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे।

Also Read…

किडनी खराब होने पर रात में दिखते हैं ये शुरुआती लक्षण, जानें कब होना चाहिए आपको सतर्क?