देश में ओमिक्रॉन का आकड़ा 150 के पार

Omicron Cases in india  नई दिल्ली. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के छह नए मामलें दर्ज किए गए है, जिसके बाद भारत में इस वायरस की कुल संख्या 151 हो गई हैं. ब्रिटेन से हालही में गुजरात लौटे एक 45 वर्षीय नागरिक और तंजानिया से लौटे एक छात्र में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. देश में लगातार […]

Omicron Cases in india 
inkhbar News
  • December 19, 2021 10:16 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Omicron Cases in india 

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के छह नए मामलें दर्ज किए गए है, जिसके बाद भारत में इस वायरस की कुल संख्या 151 हो गई हैं. ब्रिटेन से हालही में गुजरात लौटे एक 45 वर्षीय नागरिक और तंजानिया से लौटे एक छात्र में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है. देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामलों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बड़ा दी है. स्वास्थ्य विभाग ने हालंही में प्रेस कांफ्रेंस में बताया था यदि, ओमिक्रॉन के आंकड़े इसी प्रकार देश में बढ़ते रहे तो भारत में जल्द कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. कोरोना का यह नया वैरिएंट मौजूदा डेल्टा वैरिएंट को रेप्लस कर सकता हैं. ऐसे में हमे सतर्क रहने की आवश्यकता है और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र बचाव है.

किस राज्‍य में ओमीक्रोन के क‍ितने केस, देखिए पूरी लिस्‍ट

राज्य ओमीक्रोन केस
महाराष्ट्र       54
राजस्थान     17
दिल्ली          22
गुजरात           9
केरल              11
कर्नाटक         14
तेलंगाना        21
आंध्र प्रदेश       1
चंडीगढ़            1
पश्चिम बंगाल 1
तमिलनाडु     1

यह भी पढ़े:

Sukanya Samriddhi Yojana Benefit : बेटियों के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने शुरू की ये खास योजना, नहीं होगी पढ़ाई और शादी की टेंशन