September 8, 2024
  • होम
  • Nyay Yatra: जलपाईगुड़ी से आज फिर चलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, होगा 'डोनेट फॉर न्याय' अभियान

Nyay Yatra: जलपाईगुड़ी से आज फिर चलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, होगा 'डोनेट फॉर न्याय' अभियान

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : January 28, 2024, 8:00 am IST

नई दिल्लीः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विश्राम के बाद रविवार दोपहर यानी की आज फिर से अपने सफर पर निकलेगी। लोकसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी आज जलपाईगुड़ी से यात्रा के अगले चरण की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 25 जनवरी की सुबह असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश की थी। कूचबिहार में रोड शो करने के बाद राहुल गांधी दो दिन के ब्रेक के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए थे।

बता दें इस बार की यात्रा का आकर्षण हर दिन होने वाली पदयात्रा और ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान है, जिसमें क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रति किलोमीटर एक पैसा न्यूनतम की सहायता राशि दान दी जा सकती है। इसमें सहायता के अनुरूप राहुल गांधी के हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट से लेकर एक भव्य किट तक शामिल है, जो कि 67,000 से अधिक की सहायता राशि पर प्रमाणपत्र सहित एआईसीसी की ओर से दी जाएगी।

राहुल के लिए सुरक्षा की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सुचारू मार्ग और राहुल गांधी एवं दूसरे नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित आदेश दिए जाएं। खरगे ने ममता बनर्जी से बोला, अब यात्रा अगले कुछ दिनों में बंगाल से होकर गुजर रही है। मुझे अवगत कराया गया है कि कुछ शरारती तत्व फिर से यात्रा में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। मैं आपसे अनुरोध करने के लिए लिख रहा हूं कि आप बंगाल में यात्रा को सुचारू रूप निकालने और राहुल गांधी सहित सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित आदेश जारी करें।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन