Congress: आज से शुरू होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन, ये नेता ठोक सकते हैं ताल

Congress:

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काफी कोशिशों और लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। इसी के साथ अब करीब ढाई दशक के बाद कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा।

कौन लड़ेगा चुनाव?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए फिलहाल दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। जिसमें एक नाम वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद अशोक गहलोत और दूसरे है लोकसभा सांसद शशि थरूर। लेकिन माना जा रहा है कि कम से कम 3 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकेंगे। अब कौन-कौन इस चुनाव में अपनी ताल ठोकेगा ये आने वाले 2-3 दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।

इनका पलड़ा भारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस चुनाव में पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गांधी परिवार का करीबी होने की वजह से उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। दूसरी तरफ शशि थरूर के चुनाव लड़ने को सिर्फ औपचारिकता बताया जा रहा है। हालांकि थरूर कई बार निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया की मांग कर चुके हैं। अब देखना होगा कि इस चुनाव में किसे जीत मिलती है।

लंबे समय बाद…

बता दें कि वायनाड से सांसद राहुल गांधी के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब ये साफ हो गया है कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति होगा। पार्टी की वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी स्वास्थ्य कारणों से अब राजनीतिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आती हैं।

जानें पूरा शेड्यूल

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। अब आज से नामांकन का पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये नामांकन की प्रक्रिया 30 सिंतबर तक चलेगी। इसके बाद नामांकन वापस लेने की तारीफ 8 अक्टूबर रखी गई है। 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

ashok gehlotashok gehlot congress president electioncongresscongress electioncongress new presidentcongress party president electionCongress presidentcongress president candidate ashok gehlotcongress president candidate Shashi tharoorCongress President Election
विज्ञापन