NDA Govt: मोदी मंत्रिमंडल में 27 OBC, 10 SC, 5ST और 5 अल्पसंख्यक मंत्री

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पंडित नेहरू के बाद वो तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बनें। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के प्रमुख नेता, बॉलीवुड के कई हस्ती और रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हुए।

मोदी कैबिनेट में 27 ओबीसी

पीएम मोदी के नए कैबिनेट में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। वहीं कैबिनेट में विभिन्न सामाजिक समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 27OBC, 10 SC, 5ST और 5 अल्पसंख्यंक मंत्री शामिल हैं।

चुनाव में एनडीए को बहुमत

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

 

PM Modi Oath Ceremony: मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी….

Tags

Narendra Modi Oath Taking Ceremonyobcpm modi oath ceremonySCstएनडीए
विज्ञापन