September 27, 2024
मुनमुन दत्ता का विदेश में हुआ एक्सीडेंट, आई गंभीर चोट

मुनमुन दत्ता का विदेश में हुआ एक्सीडेंट, आई गंभीर चोट

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : November 21, 2022, 4:18 pm IST

मुंबई: मुनमुन दत्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं। अभिनेत्री के फैंस के लिए बुरी खबर है, दरअसल अमुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है। मुनमुन को ट्रैवलिंग बेहद पसंद है और वो अक्सर अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जाती रहती है। अभिनेत्री कुछ दिनों पहले ही छुट्टियां मनाने युरोप भी पहुंची थीं। इस ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

जर्मनी में मुनमुन दत्ता का एक्सीडेंट हो गया है। घुटने पर चोंट लगने के कारण अब वो वापस घर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। अभिनेत्री ने बताया कि एक्सीडेंट की वजह से उनके घुटने पर चोट आई है। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के वजह से उन्हें ट्रिप बीच में ही छोड़नी पड़ी।

ये है मुनमुन का सोशल मीडिया पोस्ट।

बबिता का किरदार निभाती है मुनमुन

टीवी का फेमस काॅमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहता है। इस शो को 15 साल हो चुके हैं, बावजूद इसके आज भी दर्शकों के बीच इसका बज बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी असित मोदी का ये काॅमेडी शो हमेशा ही टाॅप लिस्ट में अपनी जगह बनाता है। शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले कर रही हैं।शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को हर उम्र के लोग देखना बेहद पसंद करते हैं।

दर्शकों के बीच इस शो की कहानी ही नहीं बल्कि इसके कलाकारों को भी खूब पसंद किया जाता है। शो में वैसे तो सभी कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री को लोग पसंद करते हैं। बबीता जी के पीछे दीवाने बनें फिरने वाले जेठालाल अपनी आशिकी जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। लोगों को इनकी यही नौंक-झौंक पसंद आती है।

ऐसा रहा करियर

आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो ‘हम सब बाराती’ से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता’ शुरू हुआ तब से ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

 

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन