September 8, 2024
  • होम
  • 'मुख्तार' का बंदूकबाज विधायक बेटा, जानें उसकी करतूतो के बारे में

'मुख्तार' का बंदूकबाज विधायक बेटा, जानें उसकी करतूतो के बारे में

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : March 30, 2024, 1:05 pm IST

लखनऊ: पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी की दहशत के बारे में वहां का रहने वाला हर शख्स जानता है। उसने अपने बेटे अब्बास अंसारी को भी, वो सभी चीजे सिखाई, जिसका उसे बादशाह कहते थे। उसने अपने बेटे अब्बास अंसारी को प्रोफेशनल शूटिंग से लेकर, राजनीति में आने तक,तमाम चीजे सिखाई। तो आइऐ जानते है, मुख्तार के बेटे की उन तमाम करतूतों के बारे में, जिसे उसने अपने बाहुबली पिता से विरासत में सिखी थी।

शूटिंग की दुनिया का बेताज बादशाह

अब्बास अंसारी का जन्म 12 फरवरी, 1992 में हुआ। उसने पिता के ही राह पर चलते हुए, शूटिंग सिखी। एक वक्त ऐसा भी आया जब उसका नाम शूटिंग की दुनिया में गूंज रहा था और उसकी गिनती भारत के भविष्य के सितारों में होती थी। अब्बास, खुद भी ओलिंपिक मेडल जीतने के सपने देखता था। उसके फेसबुक पेज पर तमाम ऐसी तस्वीरे अपलोड है, जो उसके शूटिंग के समय की है। अब्बास शॉटगन से शूटिंग किया करता था। उसने कई टूर्नामेंट में मेडल भी जीते थे। बाद में उस पर गैरकानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2013 में 55वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के इवेंट के जूनियर वर्ग में अब्बास ने गोल्ड मेडल जीता था। बाद मै उसने सीनियर लेवल पर भी गोल्ड मेडल जीता। वह 2016 रियो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने का सपना भी देखता था।

2014 में राजनीति में एंट्री मारी

कहते हैं कि 2014 में हुए एक सड़क हादसे की वजह से वह खेल छोड़कर परिवार की पार्टी कौमी एकता दल से राजनीति में शामिल हो गया। बाद में उसने 2017 में बीएसपी का दामन थामा, और घोसी की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। फिर उसने मऊ से 2022 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल भी की।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार

अब अब्बास अंसारी,अपने पिता के बुरे कामो की सजा भुगत रहा है। उसे मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े-

Mukhtar Ansari Death News Update: सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार, जनाजे की नमाज में उमड़ी भीड़

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन