September 8, 2024
  • होम
  • NCERT: इतिहास की किताबों से मुगल साम्राज्य हुआ बाहर, सीपीआई और जनसंघ के चैप्टर भी हटाए

NCERT: इतिहास की किताबों से मुगल साम्राज्य हुआ बाहर, सीपीआई और जनसंघ के चैप्टर भी हटाए

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : April 4, 2023, 2:16 pm IST

नई दिल्ली। NCERT ने 12वीं की कक्षा से इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिंदी के सिलेबस में बदलाव किए है। बता दें, NCERT ने इतिहास की किताब से जहां मुगल साम्राज्य से जुड़े चैप्टर को हटाया है, वहीं हिंदी की बुक से कुछ कविताएं और पैराग्राफ को हटाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार जिन चैप्टरों को हटाया गया है। उनमें थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री – पार्ट 2 से मुगल दरबार (16वीं और 17वीं शताब्दी) और शासकों व उनके इतिहास से संबंधित अध्यायों को हटाया गया है। इसके अलावा नागरिक शास्त्र की किताब से यूएस हेजेमनी इन वर्ल्ड पॉलिटिक्स और द कोल्ड वॉर एरा जैसे चैप्टर हटाए गए है।

इसके अलावा स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलन का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर हटा दिया गया है। इनमें कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति, सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनसंघ आदि को पढ़ाया जाता है।

हिंदी के पाठ्यक्रम में किया बदलाव

इसके अलावा एनसीआरटी ने हिंदी सब्जेक्ट के सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए हैं। इनमें हिंदी आरोह भाग-2 की किताब से फिराक गोरखपुरी की गजल और अंतरा भाग दो से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की गीत गाने दो मुझे को भी हटा दिया गया है। इसके अलावा विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी हटाया गया है।

अधिकारियों ने क्या कहा ?

सिलेबस में बदलाव किए जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि NCERT की किताबों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार अपडेट किया जा रहा है। सिलेबस में अप्रासंगिक हो चुके विषयों को हटाकर नई सामग्री जोड़ी जा रही है। जिसे नए पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2023-24 से ही लागू किया जा रहा है।

देशभर में किया जाएगा लागू

बता दें, सिलेबस में किए गए बदलाव देशभर के उन सभी स्कूलों व छात्रों के लिए लागू किए जाएंगे, जहां एनसीआरीटी की किताबें कोर्स का हिस्सा हैं। इसमें सीबीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड भी शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि यूपी बोर्ड के 10,11 और 12वीं के नए पाठ्यक्रम की पुष्टि की है और कहा कि इसमें बदलाव किए गए हैं। जिन्हें जल्द ही यूपी बोर्ड की बेवसाइट पर जारी किया जाएगा।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन