September 8, 2024
  • होम
  • MS Dhoni: एम एस धोनी के साथ धोखाधड़ी, दोस्तों ने लगाया 15 करोड़ का चूना

MS Dhoni: एम एस धोनी के साथ धोखाधड़ी, दोस्तों ने लगाया 15 करोड़ का चूना

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 6, 2024, 8:54 pm IST

नई दिल्लीः भारतीय टीम के विश्व विजेता कप्तान इस बार फैंस को लेकर या बाईक लेकर नहीं अपने साथ हुए धोखाधड़ी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज किया गया है। ये धोखाधड़ी उनके साथ बिजनेस पार्टनर रह चुके मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास ने किया है। धोनी का दावा है कि इन लोगों ने उनके साथ 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। यह मामल साल 2017 में एक बिजनेस डील से जुड़ा है। वहीं धोनी ने इसके खिलाफ रांची कोर्ट में मामला दाखिल किया है।

कैसे हुआ गड़बड़झाला

वकील ने बताया कि आरोपियों ने 2017 में भारत और विदेश में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क साधा था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस पर समहति बनी कि धोनी को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 अनुपात के आधार पर बांटा जाएगा। वकील ने कहा कि दोनों सहयोगियों ने धोनी को जानकारी दिए बिना अकादमी खोलनी शुरू कर दी और कोई भुगतान नही किया। आगे उन्होंने कहा कि पार्टनर्स को दिया गया ऑथराइजेशन लेटर 15 अगस्त 2021 को रद्द कर दिया गया था।

धोनी के नाम पर खोली गई कई अकादमी

धोनी के वकील के अनुसार , दोनों आरोपी धोनी के नाम पर बिना उन्हें बताए क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर खोलते रहे। वकील के मुताबिक समझौते के नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों लोगों को दो बार नोटिस भेजे । उन्होंने कहा कि आठ से दस जगहों पर अकादमी खोली जिससे धोनी को 15 करोड़ का नुकसान हुआ। हालांकि इस मामले में 27 अक्टूबर 2023 को रांची में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की थी.

ये भी पढ़ेः

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन