September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MS Dhoni Birthday: धोनी के Birthday पर पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Video
MS Dhoni Birthday: धोनी के Birthday पर पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Video

MS Dhoni Birthday: धोनी के Birthday पर पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Video

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 7, 2024, 10:08 am IST

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए हैं। धोनी हर साल अपना जन्मदिन बेहद सादगी से मनाते हैं। हालांकि मैदान पर सीरियस रहने वाले माही दोस्तों के साथ खूब हंसी मजाक करते हुए नजर आते हैं। धोनी का इस बार का जन्मदिन भी बेहद खास ढंग से मनाया गया। उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर Birthday Celebration का वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

धोनी ने दिया साक्षी को आशीर्वाद

वायरल हो रहे वीडियो में माही साक्षी को केक काटकर खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद साक्षी धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आती है। इस वीडियो में धोनी के अन्य दोस्त भी हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। वीडियो में धोनी ये कहते सुनाई देते हैं कि और भाई कौन-कौन केक खायेगा। बता दें कि धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में सलमान खान भी नजर आये।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

धोनी के नाम दर्ज उपलब्धि-

तीन अलग-अलग ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान।
सबसे सफल भारतीय कप्तान।
5 बार के आईपीएल विजेता।
2 बार सीएलटी20 विजेता।
सबसे तेजी से नंबर 1 वनडे रैंकिंग तक पहुंचने वाले खिलाड़ी।
अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक स्टंपिंग।

 

Ind vs Zim: IPL में हीरो रहे ये खिलाड़ी, इंटरनेशल मैच में खाता तक नही खोल पाए

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन