September 8, 2024
  • होम
  • Moscow Firing: PM मोदी ने की मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा, बोले- 'दुख की घड़ी में रूस के साथ भारत'

Moscow Firing: PM मोदी ने की मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा, बोले- 'दुख की घड़ी में रूस के साथ भारत'

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : March 23, 2024, 11:39 am IST

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रूस की राजधानी मॉस्को के क्राकस कंसर्ट हॉल में हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

शुक्रवार को हुआ आतंकी हमला

रूस की राजधानी मॉस्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार या पांच अज्ञात हथियारबंद लोग व्यस्त क्राकस सिटी कंसर्ट हॉल में घुस गए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए और 145 से अधिक घायल हो गए। कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई. पुलिस की टीमें लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं। आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के बेसमेंट से भागने में सफल रहे, जबकि बाकी छत पर छिप गए। बयान में कहा गया कि रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें-

Moscow Terrorist Attack: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 से अधिक की मौत, कई घायल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन