• होम
  • देश-प्रदेश
  • 4800 से भी अधिक लोग अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना, मार्गों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

4800 से भी अधिक लोग अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना, मार्गों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा भारत में हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्वतीय पर्व होता है। जब यह यात्रा शुरू होती है, तो लोग अपने घरों से निकलकर यात्रा की ओर बढ़ने लगते हैं। यह यात्रा कुछ हफ्तों तक चलती है और लाखों प्रशंसकों को अमरनाथ गुफा तक जाने का अवसर […]

inkhbar News
  • July 11, 2024 1:40 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा भारत में हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्वतीय पर्व होता है। जब यह यात्रा शुरू होती है, तो लोग अपने घरों से निकलकर यात्रा की ओर बढ़ने लगते हैं। यह यात्रा कुछ हफ्तों तक चलती है और लाखों प्रशंसकों को अमरनाथ गुफा तक जाने का अवसर प्रदान करती है, जहां उन्हें भगवान शिव की आराधना करने का मौका मिलता है। ऐसे में साल 2024 में जब से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है तब से वहां लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है, जिसके कारण यात्रा के मार्ग में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

4800 से भी अधिक श्रद्धालु अमरनाथ के लिए रवाना

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को तड़के जम्मू शहर से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के चलते 4,800 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हो गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे लोगों में 1,086 महिलाएं, 2,366 पुरुष, 32 बच्चे और 163 ‘साधू’ व ‘साध्वी’आदि शामिल हैं। सभी श्रद्धालु बसों तथा हल्के वाहनों के काफिले में यात्रा के लिए रवाना हुए। अधिकारियों का कहना है कि कुछ तीर्थयात्री 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। इसके अलावा 1,894 तीर्थयात्री 14 किलोमीटर के कठिन बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए हैं। 28 जून को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई थी।

इस दिन समाप्त होगी अमरनाथ यात्रा

जानकारी के मुताबिक यह 14वां जत्था है, जो बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ है। जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए कुल 77,210 तीर्थयात्री रवाना हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी और 19 अगस्त को इसका समापन होने वाला है। अधिकारियों का कहना है कि वाहनों की तलाशी और लोगों की यात्रा स्थलों के आसपास की जांच तेज कर दी गई है। आतंकवादी हमले के चलते भगवती नगर आधार शिविर के आस-पास यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Also Read…

Video: प्राण जाएं पर भोज न जाए, घुटने तक पानी के बीच खाना खाने पहुंचे बाराती