September 20, 2024
  • होम
  • वायनाड लैंडस्लाइड में 250 से ज्यादा की मौत, आज पहुंचेंगे राहुल-प्रियंका

वायनाड लैंडस्लाइड में 250 से ज्यादा की मौत, आज पहुंचेंगे राहुल-प्रियंका

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 1, 2024, 8:17 am IST

वायनाड। केरल के वायनाड में बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 250 से ज्यादा हो गई है। अभी भी 200 से ज्यादा लोग लापता है। 1 हजार लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। 3 हजार लोग रिलीफ कैंप में हैं। आर्मी, एयरफोर्स, NDRF,SDRF और पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। मालूम हो कि सोमवार देर रात मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी। भूस्खलन में घर, सड़कें पुल और गाड़ियां बह गईं।

आज पहुंचेंगे राहुल और प्रियंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक मुंडक्कई में 400 से अधिक घर थे। इसमें से अब सिर्फ 40-50 घर ही बचे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज वायनाड पहुंचेंगे। दोनों भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले ख़राब मौसम के कारण उनका दौरा स्थगित हो गया था। राहुल पहले वायनाड से ही सांसद थे लेकिन रायबरेली से जीतने के बाद उन्होंने वायनाड संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। अब यहां पर उपचुनाव में प्रियंका गांधी उम्मीदवार होंगी।

क्या बोले सीएम

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मुताबिक जिस जगह यानी मुंडक्कई में यह लैंडस्लाइड हुआ, यह उच्च जोखिम वाले आपदा क्षेत्र में आता है। यहां पर लोग नहीं रहते हैं। भूस्खलन के बाद वहां से मिट्टी, पत्थर और चट्टानें लुढ़क कर चूरलमाला आ गईं। यह भूस्खलन की शुरुआत वाले जगह से लगभग 6 किलोमीटर दूरी पर है। यह संवेदनशील क्षेत्र नहीं है। यहां पर लोग सालों से रह रहे हैं। यही कारण है कि यहां पर इतनी बड़ी जनहानि हुई।

भारी बारिश में डूबी दिल्ली, नाले में गिरने से मां बेटे की गई जान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन