प्रज्वल रेवन्ना के स्कैंडल का खुलासा करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

नई दिल्ली। Prajwal Revanna: कर्नाटक के हासन से भाजपा के नेता जी. देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। गौड़ा ने ही जनता दल सेक्युलर के साथ गठबंधन करने से पहले बीजेपी नेतृत्व को पत्र लिखकर प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कई महिलाओं का कथित यौन शोषण को लेकर बताया था।

पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पेशे से वकील गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन ये बात हाल में प्रज्वल रेवन्ना मामले में भंडाफोड़ करने की उनकी भूमिका के बाद अब सामने आई है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, देवराजे गौड़ा के खिलाफ हासन जिले की 36 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि देवराजे गौड़ा ने उसकी संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं इस मामले पर बीजेपी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रज्वल रेवन्ना केस

उधर जेडीएस सांसद तथा हासन सीट से लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का एक और केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही कई महिलाओं के कथित यौन शोषण से जुड़े मामलों की संख्या भी तीन हो गई है। रेवन्ना फिलहाल फरार चल रहे हैं और माना जा रहा है कि वह विदेश में छिपे हुए हैं। उनके खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Revanth Reddy on Surgical Strike: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल

AAP पर गहराए संकट के बादल, पहली बार किसी पार्टी संग होगा ऐसा!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

Tags

G Devraje GowdaHD RevannaNational News In HindiPrajwal RevannaPrajwal Revanna Scandalrape of women
विज्ञापन