India News द्वारा किए गए एक सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि मोहम्मद यूनुस के आगामी चीन दौरे के दौरान उनकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से किन मुद्दों पर बातचीत हो सकती है
नई दिल्ली: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश की स्थिति में सुधार के प्रयासों के तहत अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस जल्द ही चीन की यात्रा पर जाएंगे। उनकी सरकार विदेश नीति के संतुलन को बनाए रखने को लेकर सतर्क है, खासकर चीन के साथ बढ़ते संबंधों के संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए, ताकि अन्य देशों को कोई गलत संदेश न जाए। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अनुसार, राजनीति, व्यापार और विकास सहयोग के लिहाज से चीन उनके लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
इसी बीच India News द्वारा किए गए एक सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि मोहम्मद यूनुस के आगामी चीन दौरे के दौरान उनकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से किन मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। सर्वे के परिणामों के अनुसार, 48% लोगों का मानना है कि यूनुस चीन से आर्थिक मंदी से निपटने के लिए मदद मांगने जाएंगे। वहीं, 68% लोगों ने यह भी कहा कि चीन बांग्लादेश को कर्ज का लालच देकर उसे आर्थिक दबाव में ला सकता है, जैसा कि उसने पाकिस्तान के साथ किया है।
1. मोहम्मद यूनुस जल्द ही चीन दौरे पर जाने वाले हैं, जिनपिंग से क्या-क्या बात होगी?
A. भारत के खिलाफ साजिश- 15%
B. सत्ता बचाने पर चर्चा- 23%
C. आर्थिक हालात पर बात- 48%
D. कह नहीं सकते- 14%
2. क्या चीन मदद के बहाने बांग्लादेश को खिलौने की तरह इस्तेमाल कर रहा है?
A. हां- 69%
B. नहीं- 31%
C. कह नहीं सकते- 0.00%
3. बांग्लादेश में यूनुस का लगातार विरोध हो रहा है, क्या सत्ता बचाने में यूनुस की मदद कर पाएंगे जिनपिंग?
A. हां- 47%
B. नहीं- 39%
C. कह नहीं सकते- 14%
4. कर्ज की जाल में फंसा कर चीन क्या बांग्लादेश को भी पाकिस्तान की तरह कंगाल कर देगा?
A. हां- 68%
B. नहीं- 29%
C. कह नहीं सकते- 3%