• होम
  • देश-प्रदेश
  • मोदी Vs ऑल: 12 लाख पर इंदिरा वसूलती थी 10 तो नेहरू 3 लाख टैक्स, मनमोहन का काल देखकर बीजेपी को ठोकेंगे सलामी

मोदी Vs ऑल: 12 लाख पर इंदिरा वसूलती थी 10 तो नेहरू 3 लाख टैक्स, मनमोहन का काल देखकर बीजेपी को ठोकेंगे सलामी

निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट पेश करते हुए 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है। आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने इतना बड़ा फैसला लिया हो। इस कदम के लिए मोदी सरकार की खूब वाहवाही हो रही है। क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में कितने टैक्स वसूले जाते थे?

PM Modi
inkhbar News
  • February 3, 2025 11:32 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

नई दिल्ली। बजट 2025 में मोदी सरकार ने मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया। निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट पेश करते हुए 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है। आजाद भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने इतना बड़ा फैसला लिया हो। इस कदम के लिए मोदी सरकार की खूब वाहवाही हो रही है। क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में कितने टैक्स वसूले जाते थे? इसका जवाब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है।

पीएम ने साधा निशाना

दिल्ली के आरके पुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के समय में 12 लाख रुपये कमाने वाले को 3 लाख तक टैक्स देना पड़ता था। इंदिरा जी का दौर तो और चौंकाने वाला है। जब 12 लाख में से लगभग 10 लाख रुपये टैक्स भरने पड़ते थे। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी 12 लाख कमाने वाले को ₹2,60,000 टैक्स देने पड़ते थे।

100 में से 97 रुपया इंदिरा के खाते में

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी द्वारा इंदिरा गांधी के समय में 97.5% टैक्स लेने का दावा सही है। 1970 में इंदिरा गांधी की सरकार ने डायरेक्ट टैक्स की दर 93.5% कर दिया था। बाद में 1973-74 में यह 97.5% हो गया। हालांकि बाद में इंदिरा गांधी ने इसे वापस ले लिया था क्योंकि जिस नीति के तहत उन्होंने यह कदम उठाया था, यह काम नहीं आई। अब मोदी राज में मिडिल क्लास वालों को 12 लाख 75 हजार तक 1 रूपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

 

सीएम आवास नहीं यह वॉर जोन है! फिर रातभर नहीं सोए योगी, DGP को बैठाकर महाकुंभ का निगरानी करते रहे बुलडोजर बाबा

संबंध बना रही थी रबीना, अचानक घोट दिया इकबाल का गला, मर्डर स्टोरी जानकर दिमाग हिल जाएगा