नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने देश को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। साथ ही पीएम मोदी ने कोलकाता रेप कांड पर नाराजगी दिखाई।
लाल किले की प्राचीर से पीएम ने कहा कि हमाारी माताओं-बहनों के प्रति जो अत्याचार हो रहा है, उसके प्रति जनमानस में गुस्सा है। उसे मैं महसूस कर पा रहा हूं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की जांच जल्द हो। अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले। पाप करने वालों को फांसी पर लटकाना चाहिए। इन राक्षसों में डर होना जरूरी है।
#WATCH हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द… pic.twitter.com/r9T6ySz9Gd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2024
पीएम मोदी ने इससे पहले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करते हैं। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।
मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी 75 हजार सीटें, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान