September 8, 2024
  • होम
  • Modi Cabinet: बीजेपी के इन सांसदों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, देखें लिस्ट

Modi Cabinet: बीजेपी के इन सांसदों को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह, देखें लिस्ट

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : June 8, 2024, 4:28 pm IST

Modi Cabinet: देश में 18 वीं लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले इस बात की चर्चा हो रही है कि मोदी सरकार 3.0 में किन्हें मंत्री पद मिल सकता है। मोदी 3.0 कैबिनेट में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। साथ में यह भी कहा जा रहा है कि महत्वपूर्ण मंत्रालय BJP अपने पास ही रखेगी। आइये देखते हैं बीजेपी के किन सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

बीजेपी से इन सांसदों को मिल सकती है जगह-

बीजेपी के संभावित मंत्रियों की लिस्ट में पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, डॉ महेश शर्मा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, राधा मोहन दास , मनसुख मंडाविया, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामवीर सिंह विधूड़ी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति ईरानी, सुरेश गोपी, संजय बंडी, जी किशन रेड्डी, शोभा करंदजले, के अन्नमलाई आदि शामिल हैं।

बिहार से ये बन सकते हैं मंत्री-

इस बार पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके आलावा पूर्व जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और नालन्दा से सांसद कौशलेन्द्र कुमार और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को मंत्री बनाया जा सकता है। हम के मुखिया जीतन राम मांझी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लोजपा( रामविलास) से चिराग पासवान मंत्री बन सकते हैं। बता दें कि बिहार में NDA ने 40 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की है।

NDA को मिली है बहुमत

2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है। NDA को 2024 लोकसभा चुनाव में 292 सीटें मिली हैं हालांकि भाजपा अकेले बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और 240 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। वहीं विपक्षी दलों के INDIA अलायंस ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है। जिसमें कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक 99 और समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली है।

 

Modi 3.0 Oath Ceremony: जिस नक्षत्र में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ उसी नक्षत्र में शपथ लेंगे पीएम मोदी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन