September 8, 2024
  • होम
  • Modi Austria Visit: ऑस्ट्रियन चांसलर ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, ऑस्ट्रिया ने किया दिल खोलकर स्वागत

Modi Austria Visit: ऑस्ट्रियन चांसलर ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, ऑस्ट्रिया ने किया दिल खोलकर स्वागत

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 10, 2024, 8:30 am IST

Modi Austria Visit: अपने दो दिवसीय रूस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री सीधे ऑस्ट्रिया पहुंचे, जहां उनका दिल खोलकर स्वागत किया गया। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री का रेड कार्पेट के साथ स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे।

वंदे मातरम के साथ स्वागत

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीध वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। यहां पर मौजूद प्रवासी भारतीयों ने उनका वेलकम किया। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने वंदे मातरम के साथ उनका अभिवादन किया।

पीएम मोदी संग सेल्फी 

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद उनके साथ की सेल्फी पोस्ट की। कार्ल नेहमर ने अपने पोस्ट में कहा कि वियना में आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और भागीदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन