September 20, 2024
  • होम
  • दिल्ली में 4 डिग्री दर्ज हुआ पारा, यूपी से लेकर राजस्थान तक बढ़ा ठंड का कहर

दिल्ली में 4 डिग्री दर्ज हुआ पारा, यूपी से लेकर राजस्थान तक बढ़ा ठंड का कहर

  • WRITTEN BY: Tamanna Sharma
  • LAST UPDATED : January 6, 2023, 11:14 am IST

नई दिल्ली। ठंड का प्रकोप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ता जा रहा है। बता दें , शीतलहर के साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से यातायात में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सुबह विजिबिलिटी 150 मीटर तक होगी। इसके अलावा राजधानी का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार , अगले 3 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के में कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने वाला है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक ,अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 7-9 जनवरी के दौरान हिमालयी क्षेत्र में थोड़ी बहुत बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।

शीतलहर रहने की है संभावना

बता दें , मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। बता दें , विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों के दौरान इन राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम होगा। जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत समेत राजधानी में ‘शीतलहर ’ रहने की संभावना है।यहां पर शीत दिवस’ होने के आसार नज़र आ रहे है। शीत दिवस तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर का होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।इन सब के अलावा ‘गंभीर ठंडा दिन’ तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम रहता है। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने या सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहने पर ‘भीषण’ शीतलहर कहा जाता है।

5 जनवरी को थी सबसे ज़्यादा ठंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक , दिल्ली में 8 जनवरी से पारा बढ़ने के आसार नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि , रविवार को राजधानी में सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन में बादल साफ रहने वाले है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक ,8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। दिल्ली में जबरदस्त शीतलहर के चलते गुरुवार (5 जनवरी) को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह थी। इसके अलावा राजधानी में गुरुवार को लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस था। तो वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो , जनवरी के दूसरे हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन