MCD Election: रमेश बिधूड़ी के क्षेत्र में मिली भाजपा को मात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में सबको परास्त करने वाली भाजपा को दक्षिणी दिल्ली अच्छी लीड मिली थी, रमेश बिधूड़ी सांसद चुने गये थे. इस सफलता के बाद विधानसभा चुनावों में भाजपा को 10 में से 1 सीट ही मिल पाई थी और अब एमसीडी चुनाव में और बुरा हाल हो गया. दक्षिणी दिल्ली मे ऐसा […]

रमेश बिधूड़ी नहीं बचा पाए भाजपा की शाख
inkhbar News
  • December 7, 2022 2:58 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में सबको परास्त करने वाली भाजपा को दक्षिणी दिल्ली अच्छी लीड मिली थी, रमेश बिधूड़ी सांसद चुने गये थे. इस सफलता के बाद विधानसभा चुनावों में भाजपा को 10 में से 1 सीट ही मिल पाई थी और अब एमसीडी चुनाव में और बुरा हाल हो गया.

दक्षिणी दिल्ली मे ऐसा रहा भाजपा का हाल

दक्षिणी दिल्ली में कुल 37 वार्ड हैं रमेश बिधूड़ी के लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का परफॉर्मेंस बेकार रहा, इन 37 वार्डों में भाजपा मात्र 13 सीटें जीतने में ही सफल हुई, वहीं आम आदमी पार्टी ने 23 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा के विजयी अभियान पर विराम लगा दिया है। भले ही केजरीवाल की पार्टी को एग्जिट पोल के मुताबिक सफलता न मिली हो लेकिन 15 वर्ष से सत्ता में बैठी भाजपा को जमीन दिखा दी है.

यहां भी रही कांग्रेस मुकाबले से बाहर

दिल्ली विधानसभा में 15 वर्षों तक सत्ता का सुख भोगने वाली कांग्रेस का हाल बेहद खराब रहा, वह दिल्ली के नगर निगम चुनावों को लेकर कुछ क्षेत्रों में खाता खोलने के लिए तरसती रही। हम आपको बता दें की दक्षिणी दिल्ली के कुल 37 वार्डों मे कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट जीत पाई है।