Inkhabar Exclusive: 2025 में दिल्ली से AAP का सफाया हो जाएगा- मंच पर बोले मनोज तिवारी

नई दिल्ली: राजनीतिक दिग्गजों के सबसे बड़े कार्यक्रम ‘मंच’ का आज दूसरा दिन है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में बुधवार (13 नवंबर) को एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari on Inkhabar Exclusive) ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान इनखबर के संपादक विद्या शंकर तिवारी से बातचीत की। इनखबर के साथ इस खास पॉडकास्ट में मनोज तिवारी ने कई तीखे सवालों के जवाब भी दिए।

इनखबर के संपादक विद्या शंकर तिवारी– बीजेपी ने हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में जीत हासिल की है। इसपर क्या कहना चाहेंगे आप और आगे के लिए भाजपा की क्या तैयारी है?

मनोज तिवारी- सबसे पहले तो मैं राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का धन्यवाद करना चाहूंगा। इन राज्यों में ऐतिहासिक निर्णय आया है। इसके साथ ही हम तेलंगाना और मिजोरम का भी धन्यवाद करेंगे क्योंकि वहां भी भाजपा पहले से ज्यादा सीट लेकर आई है। राजस्थान में रिवाज भी जीता है और पीएम मोदी में विश्वास भी जीता है। छत्तीसगढ़ में अहंकार और भ्रष्टाचार हारा है। मध्य प्रदेश में किसी ने कल्पना नहीं किया था कि हमारी सरकार 5वीं बार भी आएगी, लेकिन हम इसकी कल्पना कर रहे थे। इन तीनों की राज्य में जीत का एक ही संदेश है कि अब हम इनके गली-गली और घर-घर तक मोदी जी की गारंटी को पहुंचाएंगे।

विद्या शंकर तिवारी– यूपी और दिल्ली का क्या माहौल है? दिल्ली में अकसर देखने को मिलता है कि आप लोग चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, पर मौके पर हमेशा आम आदमी पार्टी ही बाजी मार ले जाती है।

मनोज तिवारी- नहीं, ऐसा नहीं है कि आप हमेशा जीत जाती है। हम दो बार से दिल्ली से सांसद हैं, तो जीतकर ही तो आए हैं। हम दूसरे चुनाव भी जीते हैं। जब वो 70 में 67 सीट लेकर आए थे, तो ढ़ाई साल बाद एमसीडी में उनको हरा दिया था, वो 272 में 67 पार्षद नहीं ला पाए। नगर निगम में हम उनको कई बार हराए। तो ऐसा नहीं है कि पूरी दिल्ली उनके साथ है।

विद्या शंकर तिवारी- आप एक्टर से सांसद बने हैं। तो क्या आपको कभी एडजस्टमेंट में दिक्कत आती है?

मनोज तिवारी- नहीं, हमारा स्वभाव एडजस्टिंग है। एडजस्टमेंट जरूरी है। जीवन में हर जगह एडजस्टमेंट की जरूरत पड़ती है चाहे वो आपका परिवार ही क्यों न हो। मैं सौभाग्यशाली सांसद हूं कि मुझे पूरी लोकसभा में कहीं भी एडजस्ट होने में दिक्कत नहीं होती है।

विद्या शंकर तिवारी- खबरें आ रही हैं कि मंत्रिमंडल में परिवर्तन होने वाला है। इसपर क्या कहना चाहेंगे आप?

मनोज तिवारी- अब राजनीति का कल्चर बदल गया है। अब मुझे नहीं लगता कि बहुत लोगों की मंत्री बनने की चाहत है। जो काम आप मंत्री होकर करते हैं, वहीं काम आप लोकसभा के लिए सांसद बनकर कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सब काम कर रहे हैं जो है सबका साथ सबका विकास।

विद्या शंकर तिवारी- क्या आपको लगता है कि दिल्ली को एक बार फिर आपकी जरुरत है?

मनोज तिवारी- हम 2025 में दिल्ली की जनता की मदद से आम आदमी पार्टी को हमेशा के लिए राजनीति से बेदखल कर देंगे। 2025 के बाद आपको भारत के मानचित्र में ढूंढ़ना पड़ेगा की आम आदमी पार्टी किधर है।

विद्या शंकर तिवारी- हम देखते हैं कि राजनेताओं की बहस होती है, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगते हैं। लेकिन निजी रिश्ते ठीक रहते हैं। तो कभी आपकी अनौपचारिक तौर पर बात नहीं होती कि क्या करने आए थे और क्या करने लगे। आप चप्पल पहनकर चलते थे, पर अब कहां खो गए?

मनोज तिवारी- वो तो नहीं बात करते हैं, लेकिन उनके साथी बात करते हैं। उनके अपने साथी इतने दुखी हैं कि उसी आधार पर मैं कह रहा हूं कि 2025 में अरविंद केजरीवार और उनके भ्रष्टाचारी गैंग का विरोध उनकी ही पार्टी में बड़े स्तर पर होगा।

विद्या शंकर तिवारी- एक सांसद से आपकी बहुत अच्छी दोस्ती है, वो क्या कहते हैं। आजकल वो बाहर नहीं हैं।

मनोज तिवारी- आप जिनकी बात कर रहे हैं वो बाहर में ठीकठाक बात करते हैं। लेकिन जब आप भ्रष्टाचारी का साथ देंगे तो फिर आप अच्छा बोलकर भी करेंगे क्या। संविधान यह नहीं देखता है कि आपकी वाणी कितनी अच्छी है और आपका कर्म कैसा है। कर्म अच्छा हो तभी वाणी का भाव है।

विद्या शंकर तिवारी- अभी आपने हाल ही में लिखा और क्या गाया है, उसके बारे में बताइए।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari on Inkhabar Exclusive) ने इस सवाल पर अपना एक गीत सुनाया जिसके बोल कुछ इस प्रकार थे-

जनता ने उमड़कर बोला, अब रंग ले बसंती चोला..
सड़क बनेगी, पुल भी बनेगा, होगा बम-बम भोला।

यह भी पढ़ें: Inkhabar Exclusive: जो काम पहले कांग्रेस करती थी वही अब बीजेपी कर रही है… ‘मंच’ पर बोले अखिलेश यादव

Tags

Bhojpuri Actor Manoj Tiwaribjphindi newsinkhabarlatest newsmanoj tiwar exclusive interviewmanoj tiwari interviewmanoj tiwari on india news manchManoj Tiwari on India News Manch 2023News in HindiPM modiपीएम मोदी
विज्ञापन