• होम
  • देश-प्रदेश
  • मनमोहन सिंह का निधन: कर्नाटक में कांग्रेस की रैली रद्द, दिल्ली लौट रहे खड़गे-राहुल

मनमोहन सिंह का निधन: कर्नाटक में कांग्रेस की रैली रद्द, दिल्ली लौट रहे खड़गे-राहुल

बता दें कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक लगातार 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री थे।

kharge-rahul
inkhbar News
  • December 26, 2024 10:05 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट रहे हैं। बता दें कि दोनों नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक गए हुए थे।

विरोधी भी करते थे सम्मान

डॉ. मनमोहन सिंह शांत और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण उन्हें उनके राजनीतिक विरोधी भी उनका सम्मानित करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में वह भारतीय योजना आयोग के प्रमुख के रूप में 1985 से 1987 तक कार्य किया। इसके साथ ही, वह 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर भी रहे, जहां उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

आर्थिक सुधारों में अहम रोल

आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण था। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण से जुड़े कई फैसले किए, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। इसके साथ ही, उन्हें कई प्रमुख सम्मान मिले, जिनमें 1987 में पद्म विभूषण, 1993 में एशिया मनी अवार्ड, 1995 में जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवॉर्ड सहित अन्य कई पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी मिली।

यह भी पढ़ें-

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस