Man Ki Baat: पीएम मोदी ने लोगों से मांगे चीतों का नामकरण को लेकर सुझाव, कही ये बात

Man Ki Baat:

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नामीबिया से भारत लाए गए चीतों के नामकरण को लेकर लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि चीतों के आने से इस वक्त देश में खुशी का माहौल है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि मैं देश के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि वो चीतों के नामकरण को लेकर सुझाव दें। हर एक चीते को किस नाम से बुलाया जाए उसको लेकर कोई ट्रेडिनशल नाम ज्यादा बेहतर रहेगा। पीएम ने कहा कि जब चीजें अपने समाज, संस्कृति और परंपरा से जुड़ी होती है तो हमें सहज ही वो आकर्षित करती हैं।

विशेष दिन आ रहा है…

मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से तीन दिन बाद आजादी के अमृत महोत्सव का विशेष दिन आ रहा है। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई जाएगी। पीएम ने कहा कि भगत सिंह जयंती से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट का शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया जाता है। उनके विचारों की यही खूबी रही है कि उन्होंने अपने जीवन में दुनिया की बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वो विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने थे।

‘वोकल फॉर लोकल’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे त्योहारों के साथ अब देश का एक नया संकल्प भी जुड़ गया है। यह संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर है। हमे आने वाले 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर इस अभियान को और तेज़ करने का संकल्प लेना है। इस दौरान हम खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट इन सारे प्रोडक्ट के साथ लोकल सामान भी जरूर खरीदें।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

man ki baatMann Ki Baatmann ki baat live todaymann ki baat narendra modi todaymann ki baat timing todaymann ki baat todaymann ki baat today episodeMann Ki Baat Today Highlightsmann ki baat today highlights in hindimann ki baat today in hindi
विज्ञापन