September 8, 2024
  • होम
  • मुंबई के घाटकोपर में बड़ा हादसा, होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल

मुंबई के घाटकोपर में बड़ा हादसा, होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : May 13, 2024, 7:17 pm IST

नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदला। इस वजह से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में धूल भरी तेज आंधी चली। बता दें कि इससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। आंधी के साथ-साथ शहर में बारिश भी हो रही है। कई इलाकों में भारी होर्डिंग्स गिरने के कारण लोगों के घायल होने की भी खबर है।

वहीं, वडाला इलाके के चौराहे पर तेज आंधी के कारण कई इलाकों में अलग-अलग घटनाओं में 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं 100 से अधिक लोगों के फंसे होने की भी खबर है। आंधी से मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा है.

आंधी से लोग परेशान

खबरों के अनुसार, मुंबई के वडाला इलाके में श्री जी टावर बिल्डिंग में लगी होर्डिंग गिरने से नीचे खड़ी कार दब गई। ये घटना वडाला के बरकत अली नाके के पास की है। जानकारी के मुताबिक, होर्डिंग के नीचे दो गाड़ियां दबी गईं हैं। मौके पर मौजूद लोग उन गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उधर ऐसी खबर आ रही है कि पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 100 से अधिक लोग फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें-

Phase 4 Election Live: 11 बजे तक 24.87% वोटिंग, जानें 10 राज्यों की 96 सीटों का हाल

Phase 4 Voting Live: चौथे चरण में 9 बजे तक 10.35 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा बंगाल में 15.24% वोटिंग

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन