देश-प्रदेश

Maharashtra: मुंबई में आज ठाकरे और शिंदे गुट का शक्ति प्रदर्शन, अलग-अलग होगी दशहरा रैली

Maharashtra:

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बड़ा सियासी टकराव होगा। शिवसेना के दोनों गुट दशहरा रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। जहां एक ओर शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे की रैली होगी, वहीं बीकेसी मैदान में सीएम एकनाथ शिंदे की रैली आयोजित होगी।

दोनों गुट दिखाएगा सियासी ताकत

शिवसेना के दोनों गुटों ने दशहरा रैली को लेकर तैयारियां कर ली हैं। उद्धव और शिंदे गुट ने इस रैली के राज्यभर से बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं को बुलाया है। दोनों गुटों के बीच किसी तरह का टकराव न हो, इसलिए मुंबई पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। शिवसेना में हुई बगावत के बाद ये पहली दशहरा रैली होगी।

पांच दशक से हो रही है ये रैली

बता दें कि शिवसेना पार्टी में दशहरा रैली का काफी महत्व है। पिछले पांच दशक से पार्टी का इतिहास इस रैली से जुड़ा हुआ है। शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे इसी रैली के जरिए हर साल अपनी भविष्य की योजनाओं को शिवसैनिकों को बताते थे। आज पार्टी में बगावत के बाद दोनों प्रतिद्वंदी गुट रैली की होने वाली रैली पर पूरे देश के सियासी पंडितों की नजर है।

ठाकरे गुट को मिला शिवाजी पार्क

गौरतलब है कि शिवसेना की पहचान मानी जाने वाली शिवाजी पार्क की दशहरा रैली को लेकर दोनों बागी गुटों ने काफी मशक्कत की। उद्धव और शिंदे दोनों गुट शिवाजी पार्क में ही ये रैली करना चाहता था। मामला हाई कोर्ट में गया तो अदालत ने उद्धव ठाकरे गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। शिंदे गुट अब बांद्रा-कुला कॉम्प्लैक्स में अपनी रैली कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Vaibhav Mishra

असिस्टेंट प्रोड्यूसर- इनखबर | राजनीति और विदेश के मामलों पर लिखने/बोलने का काम | IIMT कॉलेज- नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई | जन्मभूमि- अयोध्या, कर्मभूमि- दिल्ली

Recent Posts

एडल्ट फिल्म बनाने को लेकर राज कुंद्रा ने कह डाली ये बात, 3 साल बाद तोड़ी चुप्पी

राज कुंद्रा ने आगे कहा कि आज तक मैं किसी भी एडल्ट फिल्म, किसी प्रोडक्शन…

12 minutes ago

जिस्म बेच कर जी रही इस देश की महिलाएं, टीचर से लेकर डॉक्टर तक सभी को है पैसों की भूख

म्यांमार में हालात ऐसे हो गए हैं कि डॉक्टर और टीचर बन चुकी कई महिलाएं…

21 minutes ago

9 साल की बच्ची के साथ हैवान ने की दरिंदगी, दुष्कर्म कर जमीन पर पटका सिर, पलंग के नीचे फेंका शव

बिहार के भोजपुर जिले दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 साल…

28 minutes ago

न कपिल देव, न सचिन तेंदुलकर, इस क्रिकेटर ने टीम इंडिया के लिए लगाया था पहला शतक

क्रिकेट का खेल भारत में ब्रिटिश राज के दौरान आया और देखते ही देखते ये…

30 minutes ago

संभल के बाद वाराणसी के मुस्लिम इलाके में मिला 250 साल पुराना मंदिर, 40 सालों से तालों के पीछे था बंद

संभल के बाद अब वाराणसी के एक मुस्लिम बहुल इलाके में सालों पुराना मंदिर मिलने…

43 minutes ago

मॉस्को बम बलास्ट में रूस के परमाणु प्रमुख की मौत, स्कूटर में छिपे काल ने दिया पुतिन को झटका

रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक रक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की…

49 minutes ago