देश-प्रदेश

महाराष्ट्र सियासी संकट: फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की अर्जी, शाम 5 बजे सुनवाई

महाराष्ट्र सियासी संकट:

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई पर विराम देने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज बड़ा कदम उठाते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार को कल विधानससभा में बहुमत साबित सिद्ध करने का निर्देश दिया है। इसी बीच सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पार्टी शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस संबंध में शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

आज शाम 5 बजे होगी सुनवाई

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फ्लोर टेस्ट करवाने वाले निर्देश को चुनौती देने वाली शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु की याचिका पर उच्च न्यायालय आज शाम 5 बजे सुनवाई करेगा।

कल मुंबई आएंगे बागी विधायक

ताजा मिली जानकारी के अनुसार बागी विधायक आज गोवा आने के बाद कल विधानसभा सत्र के लिए मुंबई आएंगे। बता दें कि राज्यपाल ने कल शाम बजे तक सत्र की कार्रवाई खत्म करने को कहा है। इसके साथ ही पूरे सत्र की वीडियोंग्राफी के भी निर्देश दिए है।

शरद पवार के घर अहम बैठक

सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल पार्टी एनसीपी की की एक महत्वपूर्ण बैठक शरद पवार के घर चल रही है। इस बैठक में राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल और महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख जयंत पाटिल मौजूद है। बताया जा रहा है कि एनसीपी प्रमुख के घर कल विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण को लेकर चर्चा हो रही है।

शिंदे ने कामाख्या मंदिर के किए दर्शन

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे आज गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। जहां पर उनका कामाख्या मंदिर प्रबंधन समिति ने स्वागत किया। इसके बाद शिंदे और अन्य बागी विधायकों ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बागी शिवसेना नेता ने कहा कि मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Vaibhav Mishra

असिस्टेंट प्रोड्यूसर- इनखबर | राजनीति और विदेश के मामलों पर लिखने/बोलने का काम | IIMT कॉलेज- नोएडा से पत्रकारिता की पढ़ाई | जन्मभूमि- अयोध्या, कर्मभूमि- दिल्ली

Recent Posts

11 साल बाद फर्जीवाड़े मामले में भारतीय क्रिकेटर के पिता को 7 साल की सजा

Naman Ojha Father Fraud Case: भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को 7 साल की…

48 minutes ago

डॉली चायवाला ने नागपुर छोड़कर दुबई में खोला 5 स्टार ऑफिस

डॉली जिनका असली नाम सुनील पाटिल है, दुबई के एक आलीशान कमरे से काम करती…

50 minutes ago

अच्छी और सुकून की नींद लिए अपनाएं ये 5 योगासन, समस्या भागेंगी कोसो दूर

आज की व्यस्त जिंदगी में तनाव और चिंता के कारण नींद न आने की समस्या…

1 hour ago

Manu Bhaker और Neeraj Chopra के रिश्ते की अफवाहें, जानें कितनी है सच्चाई?

Manu Bhaker Neeraj Chopra: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में क्रमशः शूटिंग…

1 hour ago

Year Ender 2024: अभिषेक शर्मा, सैम अयूब से नीतीश रेड्डी तक… इन युवा खिलाड़ियों ने मचाई धूम

Best of 2024: इस साल क्रिकेट मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्डस बने, साथ ही कई यादगार…

1 hour ago

IIT दिल्ली के छात्रों के लिए खुशखबरी, AI में 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू हुआ

IIT दिल्ली में जेनरेटिव AI में 6 महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। आपको…

1 hour ago