महाराष्ट्र: रायगढ़ में बस हादसे वाली जगह पहुंचे सीएम शिंदे, घटनास्थल का लिया जाएजा

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। रायगढ़ के खपोली में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे 13 लोगों को मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हादसे वाले जगह पहुंचे हैं। उन्होंने खपोली इलाके में घटनास्थल का जाएजा लिया। मीडिया से बात करते हुए सीएम शिंदे ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। पुलिस इसके कारणों की जांच करेगी। दोबारा ऐसी घटना ना हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Maharashtra CM Eknath Shinde reached Raigad's Khopoli area where 13 people died and 29 were injured in a bus accident. pic.twitter.com/om8KYDBeCR

— ANI (@ANI) April 15, 2023

मुआवजा देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर बस के खाई में गिर जाने से हुए भीषण हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

हादसे में 13 लोगों की मौत

बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां खोपोली में यात्रियों से भरी एक बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 40 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुणे से मुंबई जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार होने वाली बस पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान मुंबई-पुणे हाईवे पर शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर गड्ढे में जा गिरी। पुलिस ने कहा कि बस में 40 करीब 40 लोग सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

कार्यक्रम से लौट रहे थे यात्री

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार लोग मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक’ ग्रुप के सदस्य थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरेगांव वापस लौट रहे थे। बस शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कार्यक्रम स्थल से गोरेगांव के लिए रवाना हुई थी। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग मुंबई के सायन, गोरेगांव और पालघर जिले के विरारे के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

Maharashtra accident todayMaharashtra Newspune accident todaypune mumbai expressway accidentpune mumbai expressway accident todayPune Newsraigad bus accident todayraigad bus accident. eknath shinde news
विज्ञापन