September 8, 2024
  • होम
  • Lucknow News: UP में 11 दिन रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, करीब 20 जिलों से होते हुए राजस्थान जाएगी

Lucknow News: UP में 11 दिन रहेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, करीब 20 जिलों से होते हुए राजस्थान जाएगी

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : January 5, 2024, 8:31 am IST

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 11 दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी. यह यात्रा चंदौली-वाराणसी से होते हुए राज्य की सीमा तक पहुंचेगी. यह आगरा और करीब 20 जिलों से होते हुए राजस्थान जाएगी। यात्रा का रूट मैप तैयार होने के बाद स्थानीय कांग्रेस नेता तैयारी शुरू कर देंगे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस यात्राओं के जरिए निरंतर सियासी माहौल को गरम रखना चाहती है। अभी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा चल रही है। सहारनपुर से आरभं हुई यह यात्रा लखनऊ पहुंच गई है और शनिवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई के लिए 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी शुरू हो जाएगी। यह यात्रा सासाराम से होते हुए चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंचेगी। यहां से वाराणसी, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली पहुंचेगी। यहां से बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा के रास्ते आगरा होते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले में जाएगी।

इस तरह यह यात्रा उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों से होकर निकलेगी. पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिनों तक चलेगी. इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ लोगों को संगठित किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि पार्टी ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में यह यात्रा लगभग 1074 किलोमीटर लंबी होगी.

यह भी पढ़ें- http://IIT compus placement: IIT बॉम्बे के 85 छात्रों को मिला 1 करोड़ का पैकेज, 63 पर आए अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन