Loksabha Election:सपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, भाई की हुई छुट्टी तो चाचा को इस सीट से टिकट

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव करीबी आते देख सपा ने अपने सभी उम्मीदवारों को एक-एक कर चुनावी मैदान में उतारने का मन बना लिया है। बता दें कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। इससे पहले सपा दो लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं 80 लोकसभा सीटों वाली उत्तर प्रदेश में सपा ने अब तक 31 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

चाचा को टिकट तो भाई को नहीं

सपा ने इस बार पांच उम्मीदवारों की सूची में बदायूं लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार को बदला है। इस बार अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से मैदान में उतारा है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद यादव के नाम का ऐलान किया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की संघमित्र मौर्य ने जीत हासिल की थी। इस बार शिवपाल सिंह को जितने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि बंदायूं सीट सपा का गढ़ माना जाता है।

प्रभारी भी तय किए गए

चार लोकसभा सीट के लिए सपा ने प्रभारी का ऐलान कर दिया है। धर्मेंद यादव को भी दो लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद यादव को महत्वपूर्ण कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि धर्मेंद आजमगढ़ लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार थे। उन्हें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव खुद कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं। अमरोहा के लिए महबूब अली और रामअवतार को प्रभारी बनाया है। बागपत के लिए मनोज चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेः   

Tags

विज्ञापन