• होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha Election: राबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, क्या अमेठी से ठोकेंगे ताल ?

Loksabha Election: राबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, क्या अमेठी से ठोकेंगे ताल ?

नई दिल्लीः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा सोमवार यानी 15 अप्रैल को सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। बता दें कि उद्योगपति राबर्ट वाड्रा हाल ही में अमेठी से चुनाव लडने की इच्छा जताने के बाद सुर्खियों में हैं। उन्होंने करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी […]

Loksabha Election: राबर्ट वाड्रा ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, क्या अमेठी से ठोकेंगे ताल ?
inkhbar News
  • April 15, 2024 11:38 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्लीः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा सोमवार यानी 15 अप्रैल को सुबह ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। बता दें कि उद्योगपति राबर्ट वाड्रा हाल ही में अमेठी से चुनाव लडने की इच्छा जताने के बाद सुर्खियों में हैं। उन्होंने करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

देश के लोग राहुल के मेहनत को समझेंगेः वाड्रा

श्रृंगार आरती के दर्शनों के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी से उन्होंने देश में सुख शांति की प्रार्थना की है। साथ ही धर्मनिरपेक्ष आवाज देश में मजबूत हो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में बदलाव के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश के लोग और प्रभु उनकी मेहनत को समझेंगे।

अमेठी को लेकर दिया ये जवाब

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश के कई हिस्सों से लोग मुझे चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मेरी राजनीति में आने की इच्छा है। सही समय आने पर इस पर फैसला लेंगे।

भाजपा पर साधा निशाना

राबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार कायम होनी चाहिए और इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से इस ओर काम कर रहा है। वाड्रा ने दर्शन के बाद ठाकुरजी की प्रसादी कचौड़ी का आनंद लिया और भक्तों को प्रसाद भी बांटा।

ये भी पढ़ेः      IPL 2024: गायकवाड़ के शक्ति प्रदर्शन ने दिलाई चेन्नई को जीत, रोहित का शतक नहीं आया मुंबई के काम                            

Lok Sabha Elections 2024: सरकार बनी तो ‘पश्चिम UP’ को बनाएंगे अलग राज्य… मायावती का बड़ा ऐलान