• होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha Election: पहले चरण में 102 सीटों पर कहां कितना मतदान, देखें शाम पांच बजे तक के आंकड़ें

Loksabha Election: पहले चरण में 102 सीटों पर कहां कितना मतदान, देखें शाम पांच बजे तक के आंकड़ें

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में जिन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की […]

Loksabha Election: पहले चरण में102 सीटों पर कहां कितना मतदान, देखें शाम पांच बजे तक के आंकड़ें
inkhbar News
  • April 19, 2024 6:16 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में जिन लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

इन राज्यों में शाम 5 बजे तक पड़े इतने प्रतिशत मतदान हुए

मणिपुर: 67.46 %

मेघालय: 69.91 %

मिजोरम: 52.62 %

नागालैंड: 55.75 %

पुडुचेरी: 72.84 %

राजस्थान: 50.27 %

सिक्किम: 67.58 %

तमिलनाडु: 62.02 %

अंडमान और निकोबार: 56.87%

अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %

असम: 70.77 %

बिहार: 46.32 %

छत्तीसगढ़: 63.41 %

जम्मू और कश्मीर: 65.08%

लक्षदीप: 59.02 %

महाराष्ट्र: 54.85 %

त्रिपुरा: 76.10 %

उत्तर प्रदेश: 57.54 %

उत्तराखंड: 53.56 %

पश्चिम बंगाल: 77.57

असम में बदले गए ईवीएम सेट

असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए।

ये भी पढ़ेः  Akhilesh Yadav कन्नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, आज हो सकता है ऐलान      

कुछ ही पल में आसमान हो गया हरा, दुबई के मौसम का भयानक VIDEO