• होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha Election: अपने बेटे के खिलाफ ही प्रचार कर रहे पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, बोले- जीतना नहीं चाहिए

Loksabha Election: अपने बेटे के खिलाफ ही प्रचार कर रहे पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, बोले- जीतना नहीं चाहिए

नई दिल्लीः कांग्रेस के दिग्गज नेता ए के एंटनी ने मंगलवार यानी 9 अप्रैल को अपने बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए थे। अनिल एंटनी को भाजपा ने केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। […]

Loksabha Election: अपने बेटे के खिलाफ ही प्रचार कर रहे पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, बोले- जीतना नहीं चाहिए
inkhbar News
  • April 9, 2024 2:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः कांग्रेस के दिग्गज नेता ए के एंटनी ने मंगलवार यानी 9 अप्रैल को अपने बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए थे। अनिल एंटनी को भाजपा ने केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ही मेरा धर्म: ए के एंटनी

ए के एंटनी ने अपने बेटे पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे बेटे को चुनाव में हराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली बीजेपी पार्टी को हराना होगा। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि दक्षिण केरल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले एंटो एंटनी को जीताना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि उनके बेटे ने भाजपा में शामिल होकर गलती की है। ए के एंटनी ने आगे कहा की कांग्रेस ही उनका धर्म है।

अनिल एंटनी को जानें

बता दें कि अनिल एंटनी टेक एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की है। अनिल एंटनी ने 2007 में तिरुवनंतपुरम के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद मास्टर्स करने के लिए अमेरिका चले गए थे। अनिल ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर्स किया है।