• होम
  • देश-प्रदेश
  • Loksabha Election: बसपा पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा के कहने पर डिंपल के खिलाफ मायावती ने बदला प्रत्याशी

Loksabha Election: बसपा पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा के कहने पर डिंपल के खिलाफ मायावती ने बदला प्रत्याशी

नई दिल्लीः मैनपुरी लोकसभा सीट पर बसपा की ओर से प्रत्याशी बदले जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कहने पर बसपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। इस सीट पर पहले गुलशन शाक्य को बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। अब शिव प्रसाद यादव को मौका दिया गया है। क्या […]

Loksabha Election: बसपा पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- भाजपा के कहने पर डिंपल के खिलाफ मायावती ने बदला प्रत्याशी
inkhbar News
  • April 17, 2024 1:45 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः मैनपुरी लोकसभा सीट पर बसपा की ओर से प्रत्याशी बदले जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कहने पर बसपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। इस सीट पर पहले गुलशन शाक्य को बसपा ने प्रत्याशी बनाया था। अब शिव प्रसाद यादव को मौका दिया गया है।

क्या बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत होगी। इस लड़ाई में एनडीए के बदले पीडीए की जीत होगी। वे मैनपुरी में डिंपल यादव के नामांकन में जाने से पूर्व मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भी लोगों को दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा परिवार की सहायता की है।

डिंपल ने की पूजा-अर्चना

डिंपल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर पहुंची और वहां पर पुष्प अर्पित किए। नामांकन के लिए रवाना होने से पूर्व उन्होंने आवास पर कन्या भोज का आयोजन करवाया। उन्होंने गांव के देवी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

डिंपल के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी लोग मैनपुरी के लिए रवाना हुए। उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव भी साथ गए।

ये भी पढ़ेः    Jharkhand News: जमीन घोटाला मामले में ईडी की छापेमारी जारी, आधी रात को 4 जेएमएम नेता गिरफ्तार                 

अखिलेश संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- BJP ने झूठे वादे किए