September 19, 2024
  • होम
  • दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, हल्की बारिश, फरवरी में गर्मी के टूटे रिकार्ड

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, हल्की बारिश, फरवरी में गर्मी के टूटे रिकार्ड

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : March 1, 2023, 9:18 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में आज उत्तर पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मंगलावर को पूरे दिन बादल छाए रहे और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रहेगी। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। वही अगले हफ्ते तक तापमान 32-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच बना रहेगा। इस कारण मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होगा। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, एनसीआर, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, करनाल, रोहतक, भिवानी, चांदपुर, अमरोहा के कुछ स्थानों में बारिश हो रही है।

72 साल में टूटा तीसरी बार रिकॉर्ड

राजधानी में फरवरी माह में गर्मी ने 72 साल में तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ा है। 1951 से 2023 तक फरवरी का महीना तीसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा है। इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2006 में सबसे अधिक तापमान 29.7 और 1960 में 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस साल 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री पहुंच गया था। इस कारण 55 साल में तीसरी बार इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।

फरवरी में छूट सकते है पसीने

मौसम विभाग के अनुसार इस साल फरवरी की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फरवरी के मध्य आते-आते गर्मी ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है। बीते हफ्ते से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक ही दर्ज हो रहा है। अमूमन फरवरी के अंत में तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहता है। लेकिन इस साल अधिकतम के साथ- साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।

द कपिल शर्मा शो में पहुंचे स्टेन, कॉमेडियन को भी अपने रैप सॉन्ग में नचवा दिया

अब प्रदूषित नहीं रही केजरीवाल की दिल्ली, Polluted Cities लिस्ट से बाहर हुआ नाम

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन