September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली पंजाब सहित उत्तर भारत में आज मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट।
दिल्ली पंजाब सहित उत्तर भारत में आज मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट।

दिल्ली पंजाब सहित उत्तर भारत में आज मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में लोगों को आखिरकार भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हरियाणा पंजाब दिल्ली और राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 पॉइंट 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1 से 2 दिनों तक आवश्यक रूप से बादल छाए रहने और बुध आबादी से पारण नियंत्रण में रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं धूल भरी आंधी आ सकती है या 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वही स्काईमेटवेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज मानसून पूर्व बारिश में तेजी ला सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इसे दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान केरल बिहार के पूर्वी हिस्सों सिक्किम और पश्चिमी असम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। साथ ही कुछ इलाकों पर bhari बारिश भी हुई है। हिमाचल प्रदेश दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि अगले 24 घंटे के दरमियान मेघालय असम के पश्चिमी हिस्सों से कम केरल और अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत तटीय कर्नाटक पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप बिहार कोकण और गोवा दक्षिण मध्य प्रदेश महाराष्ट्र तेलंगाना तमिलनाडु आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा झारखंड पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

य़ह भी पढ़े;

प्रोफेसर रतनलाल को मिली जमानत, फेसबुक पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

Tags