September 8, 2024
  • होम
  • सारण में रोहिणी आचार्य को चुनौती देंगे Lalu Yadav, नामांकन दाखिल

सारण में रोहिणी आचार्य को चुनौती देंगे Lalu Yadav, नामांकन दाखिल

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : April 27, 2024, 3:21 pm IST

पटना। बिहार की हॉट सीट में शामिल सारण एक नई वजह से चर्चा में आ गया है। यहां से रोहिणी आचार्य के खिलाफ लालू यादव चनावी अखाड़े में उतर गए हैं। आप सही सुन रहे हैं। वार्ड पार्षद से राष्ट्रपति तक के चुनाव में अपना दावा ठोक चुके लालू यादव अब रोहिणी आचार्य को टक्कर देते नजर आएंगे। हालांकि रोहिणी को टक्कर देने वाले लालू यादव उनके पिता नहीं है बल्कि उनके हमनाम का कोई और शख्स है।

कौन हैं लालू यादव

रोहिणी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे लालू प्रसाद यादव सारण लोकसभा क्षेत्र के मढ़ौरा के रहने वाले हैं। 2001 में उन्होंने गांव के वार्ड चुनाव से शुरुआत की थी। वो एमपी, MLA और MLC तक का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार का लोकसभा चुनाव वो राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के बैनर तले लड़ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के 5 बेटे और 2 बेटियां है जबकि रोहिणी 7 बहनें और 2 भाई है।

29 को नामांकन दाखिल करेंगी रोहिणी

लालू प्रसाद यादव का कहना है कि वो चुनाव में धन-बल की वजह से हार जाते हैं। लेकिन इस बार वो रोहिणी आचार्य को हरा देंगे। बता दें कि सारण सीट पर छठे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी। 26 अप्रैल से नामांकन शुरू है। रोहिणी आचार्य 29 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

कौन हैं रोहिणी आचार्य

मालूम हो कि रोहिणी आचार्य ने एमबीबीएस कर रखा है। साल 2002 में उनकी शादी रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी व लालू यादव के करीबी दोस्त राय रणविजय सिंह के बेटे समरेश सिंह से हुई थी। समरेश सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिछले 20 साल से रोहिणी अपने पति और दो बेटों के साथ में सिंगापुर और अमेरिका में रह रहीं हैं। साल 2017 में भी उनके चुनाव लड़ने की ख़बरें आई थी लेकिन तब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।

 

Read also: 

Sandeshkhali: संदेशखाली रेड मामले में टीएमसी ने लिखी चुनाव आयोग को चिट्ठी, लगाए कई गंभीर आरोप

UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को HC ने दी जमानत, सजा पर रोक नहीं

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन