September 30, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Kiren Rijiju on India News Manch 2023: मंच पर किरेन रिजिजू ने खोले कई राज, आर्टिकल-370 पर कही ये बात
Kiren Rijiju on India News Manch 2023: मंच पर किरेन रिजिजू ने खोले कई राज, आर्टिकल-370 पर कही ये बात

Kiren Rijiju on India News Manch 2023: मंच पर किरेन रिजिजू ने खोले कई राज, आर्टिकल-370 पर कही ये बात

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : December 13, 2023, 4:27 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली: 13 दिसंबर, 2023 से इंडिया न्यूज के 3 दिवसीय राजनीतिक मंच की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में इसे आयोजित किया गया है। इस अवसर पर इंडिया न्यूज के मंच पर देश की कई दिग्गज हस्तियां आने वाली हैं। इस बीच इंडिया न्यूज मंच पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजजू (Kiren Rijiju on India News Manch 2023) ने खुलकर बात की है।

2047 तक देश को विकसित बनाना पीएम का लक्ष्य

विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे किरन रिजजू (Kiren Rijiju on India News Manch 2023) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में साइंस अहम भूमिका निभाने वाला है। किरन रिजजू ने कहा कि विज्ञान के बिना कोई भी देश पूरी तरह से तरक्की नही कर सकता। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा 2047 तक तीन क्षेत्रों- वायु मंडल (मौसम विभाग), भूविज्ञान (भूकंप) और सागर (डीप ओशियन) में खास फोकस है।

ये समय हमारा है- किरन रिजजू

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘यही समय है और सही समय है’। उन्होंने कहा कि जब हम छोटे थे तो अमेरिका, सोवियत संघ, जापान, जर्मनी जैसे दुनिया के ताकातवर देशों के बारे में खूब सुनते थे। उस वक्त हम सोचते थे कि हमारा भारत कब ताकतवर राष्ट्र बनेगा। इसके बाद किरन रिजजू ने कहा कि अब हमको लग रहा है कि ये समय हमारा है।

पीएम मोदी पर कही यह बात

किरन रिजजू ने पीएम मोदी की लोकप्रियता पर भी बात की और कहा कि हर राज्य में उनकी चर्चा है। आगे हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सीएम के चेहरे पर प्रचार न करने के पीछे की बीजेपी की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अब हमारे देश का बागडोर पीएम मोदी ही संभाल सकतें है। इसलिए सभी राज्यों में उनके चेहरे को ही आगे लाया गया।

आर्टिकल 370 हटाना सपना था

विपक्ष से पार्टी बदलने को लेकर उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार से थक चुके थे जब विपक्ष में थें। वहीं हर रोज किसी ना किसी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होता था। लेकिन 2014 में पीएम मोदी के आने के बाद से मैं मिनिस्टर हूं और यहां तब से लेकर अब तक किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। वहीं जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारा सपना था, जिसे पीएम मोदी ने पूरा किया। पहले वहां जाने से सब डरते थे, लेकिन अब सरकार की हर योजना वहां के हर घर तक पहुंच रही है। यह बदलाव संतोषजनक है और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

विपक्ष बिखर चुका है- किरन रिजजू

इंडिया अलायंस पर केंद्रीय मंत्री (Kiren Rijiju on India News Manch 2023) ने कहा कि विपक्ष बिखर चुका है। यह अलायंस एक परिवार है। गांधी परिवार, राजद परिवार, समाजवादी परिवार ने मिलकर यह अलायंस बनाया है और इस परिवार को देश नहीं स्वीकारेगा। आगे केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष ने परिवार को बचाने के लिए अलायंस बनाया है। उन्होंने कहा कि 2024 में और उसके बाद भी भाजपा ही जीतने वाली है।

यह भी पढ़ें: PMJDY: पीएमजेडीवाई स्कीम के तहत खुले 51 करोड़ से ज्यादा खाते, अब तक इनती रकम हुई जमा- वित्त मंत्रालय

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन