देश-प्रदेश

Kiren Rijiju: ‘वंशवाद के लिए दान’, केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस के ऑनलाइन चंदा कैंपेन पर निशाना

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उनके ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान पर कटाक्ष किया। दरअसल कांग्रेस ने डोनेट फॉर देश नाम से अभियान की शुरुआत की है, जिसमें पार्टी लोगों से ऑनलाइन चंदा लेगी। इस पर किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसे वंशवाद के लिए दान योजना बता दिया।

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर निशाना

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा ‘अपने सांसद की पैसों की लूट पकड़े जाने के बाद, कांग्रेस एक नई योजना डोनेट फॉर डाइनेस्टी (वंशवाद के लिए दान) लाई है। यह योजना राजवंश के लाइफस्टाइल के खर्चों को पूरा करने के लिए है, जो बिना लग्जरी और दूसरों के पैसों के बिना रहने का आदी नहीं है।

ऑनलाइन चंदा मांगने का कैंपेन

कांग्रेस ने अपने ऑनलाइन चंदा जुटाने के अभियान का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और संसाधनों और अवसरों का समान बंटवारा कहा है। कांग्रेस ने इसे महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित बताया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 353 करोड़ रुपये की नकदी मिलने के बाद भाजपा सरकार कांग्रेस को घेरने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उसका धीरज साहू के पास मिले पैसों से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी का इससे कोई ताल्लुक नहीं है।

कांग्रेस के डोनेट फॉर देश कैंपेन के अधीन लोगों से पार्टी को 138, 1380 या 13800 रुपये दान करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कैंपेन की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान की आधिकारिक तौर पर लॉन्चिंग 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की जाएगी। 28 दिसंबर से लेकर पार्टी के स्थापना दिवस तक कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी अभियान शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें – http://Una Fire: ऊना में प्रवासी झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, चपेट में आए कई लोग

Tuba Khan

Recent Posts

ये क्या! इस RJD नेता ने शाह के खिलाफ दिया ऐसा आपत्तिजनक बयान, गुस्से में लाल हुई बीजेपी

बिहार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि गृह मंत्री शाह के बाबा साहेब…

10 seconds ago

गेटवे ऑफ इंडिया के पास यात्रियों से भरी नाव पलटी, एक की मौत, 80 लोग बचाए गए

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप जाते समय नाव पलटने से बड़ा हादसा…

7 minutes ago

यूपी का हवसी दरोगा! पहले महिला कांस्टेबल की नाइट ड्यूटी लगाता और फिर अंधेरे में…

महिला कांस्टेबल ने पूर्व थानेदार विजय दर्शन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।…

26 minutes ago

पचासों हिंदुओं को मारने वाले आतंकी के जनाजे में नेता-अभिनेता सब पहुंचे, लोग बोले- देख लो हिंदुओं!

कई लोगों ने सवाल उठाया है कि तमिलनाडु में कई बार आतंकी हमलों को अंजाम…

44 minutes ago

फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे तो भभक उठे एकनाथ शिंदे, कहा- अब हम इनके साथ…

फडणवीस-उद्धव की मुलाकात पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आ गई है। शिंदे ने…

1 hour ago

खड़गे के आरोप पर शाह का करारा जवाब, संविधान और अंबेडकर विरोधी कांग्रेस पार्टी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया…

1 hour ago