September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग पर केजरीवाल ने किया ट्वीट- जय हिंद, जय भारत
Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग पर केजरीवाल ने किया ट्वीट- जय हिंद, जय भारत

Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग पर केजरीवाल ने किया ट्वीट- जय हिंद, जय भारत

नई दिल्ली. भारतीय वैज्ञानिकों ने मून मिशन चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया है. इस सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया गया है. चंद्रयान-3 के लॉन्च होने पर देश-विदेश से लोग बधाई दे रहे हैं. इसी बीच दिल्ली सीएम एवं आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट चंद्रयान-3 के लॉन्च होने की वीडियो पोस्ट करते हुए ‘ जय हिंद, जय भारत ‘ लिखा है.

615 करोड़ में तैयार हुआ चंद्रयान-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का ये बेहद खास मिशन 615 करोड़ की लागत में तैयार हुआ है. लॉन्च होने के बाद करीब 42 दिन बाद यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. बता दें कि अगर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग कर लेता है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

पीएम मोदी इस समय दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस गए हुए हैं. विदेश की धरती से उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों को सराहा है. उन्होंने ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि, ‘ चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है. यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन