September 8, 2024
  • होम
  • केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के परिणाम किए घोषित,बताया कितनी सीटें मिलेंगी?

केजरीवाल ने गुजरात चुनाव के परिणाम किए घोषित,बताया कितनी सीटें मिलेंगी?

गांधीनगर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनावों के मतदान होने से पहले ही घोषणा कर दी है कि, आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें प्राप्त होंगी। इससे पहले इस तरह की भविष्यवाणी केजरीवाल द्वारा पंजाब में भी की गई थी। इस दौरान भी केजरीवाल मतदान से पहले ही परिणामों की घोषणा करते हुए नज़र आ रहे हैं।

केजरीवाल ने बताया कितनी मिलेंगी सीटें?

अरविंद केजरीवाल ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की मिलने वाली सीटों की घोषणा कर दी है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि, 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में आम आदमी पार्टी को 92 से ज्यादा सीटें प्राप्त होने वाली हैं। हम आपको बता दें की 92 सीटें जीतने पर गुजरात में बहुमत प्राप्त होता है।
इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा की वह सूरत में 7-8 सीटें प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया कतारगाम विधानसभा सीट से बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

सूरत में हुई थी पत्थरबाजी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि, उनकी पार्टी गुजरात में सम्पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है यहां तक की उन्होने यह भी दावा कर दिया है कि, सूरत में वह 7-8 सीटें जीत रहे हैं। हम आपको बता दें कि, सूरत में रोड शो करते समय केजरीवाल की रैली में पत्थरबाजी हो गई थी। जिसके कारण केजरीवाल को गाड़ी के अंदर ही छिपना पड़ा इस झड़प के बाद लग रहा था कि, सूरत में केजरीवाल को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जा रहा है। लेकिन केजरीवाल के दावे कुछ और ही दर्शा रहे हैं।
इससे पहले केजरीवाल ने पंजाब चुनावों के समय भी इस तरह के परिणाम पहले से ही बताए थे, परिणाम आने के बाद केजरीवाल की गणित एकदम सही बैठी थी।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन