September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Kaun Banega Crorepati 15: 'बेटी को नहीं पता…', केबीसी में सुहाना के गलत जवाब देने पर बिग बी ने दी प्रतिक्रिया
Kaun Banega Crorepati 15: 'बेटी को नहीं पता…', केबीसी में सुहाना के गलत जवाब देने पर बिग बी ने दी प्रतिक्रिया

Kaun Banega Crorepati 15: 'बेटी को नहीं पता…', केबीसी में सुहाना के गलत जवाब देने पर बिग बी ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: अभिनेता सुहाना खान, खुशी कपूर, डॉट, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना ने फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर के साथ अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 15′(Kaun Banega Crorepati 15) के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी हालिया रिलीज ‘द आर्चीज’ का प्रचार किया।

अमिताभ बच्चन को हुआ आश्चर्य

शो के दौरान अमिताभ बच्चन(Kaun Banega Crorepati 15) ने युवा कलाकारों के साथ बातचीत की। अमिताभ बच्चन को आश्चर्य तब हुआ जब सुहाना खान सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक पद्म श्री से अनअवेयर दिखीं। जबकि यह अवार्ड उनके पिता, अभिनेता शाहरुख खान को 2005 में मिला था।

क्या था सवाल?

सवाल यह था कि शाहरुख खान को अभी तक इनमें से कौन सा सम्मान नहीं मिला है? दिए गए विकल्प थे: (ए) पद्म श्री, (बी) लीजन ऑफ ऑनर, (सी), एल’एटोइल डी’ओर और (डी) वोल्पी कप।

सुहाना खान ने क्या जवाब दिया ?

सुहाना ने तुरंत जवाब दिया कि (ए) पद्म श्री। यह उत्तर गलत था और सही उत्तर वोल्पी कप था। इस जवाब ने अमिताभ और वेदांग दोनों को हैरान कर दिया।वेदांग ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा- आप इसमें गलत कैसे हो सकतीं हैं? अमिताभ ने हैरान हो कर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शाहरुख खान की अपनी बेटी को अपने पिता को मिले विशिष्ट पुरस्कार के बारे में जानकारी नहीं थी। शाहरुख खान को 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

 

यह भी पढ़े:

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन