Inkhabar logo
Google News
Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत आज, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत आज, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

Karwa Chauth 2022:

नई दिल्ली। आज देशभर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। महिलाएं अखंड सुहाग के लिए आज सुबह से पूरे दिन व्रत रखेंगी, रात में चांद देखने के बाद व्रत पूरा हो जाएगा। बता दें कि ये व्रत निर्जला होता है, व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन जल ग्रहण नहीं करती है।

इस बार के करवा चौथ के दिन देश के कई राज्यों में मौसम खराब है, ऐसे में सबके मन में सवाल हैं कि चंद्रमा के दर्शन होंगे या नहीं, दर्शन होंगे भी तो कब होंगे?

आइए आपको बताते हैं कि आज आपके शहर में कब चंद्रमा के दर्शन होंगे….

दिल्ली- 8.09
लखनऊ- 7.58
शिमला- 8.04
भोपाल- 8.21
मुंबई- 8.48
अहमदाबाद- 8.41
चंडीगढ़- 8.06
रांची- 7.48
पटना- 7.44
देहरादून- 8.02
जयपुर-8.19
आगरा- 8.09
रायपुर- 8.07
बनारस- 7.53
मनाली- 8.01
कानपुर- 8.01
कोलकाता- 7.37
गुवाहाटी- 7.15
पुणे- 8.54
इंदौर- 8.28

शुभ मुहूर्त-

शाम- 6:00 बजे से 7:30 बजे तक
रात- 8:00 बजे से 9:20 बजे तक

पूजा की थाली-

करवा चौथ पर चंद्रमा पूजा के लिए थाली में छलनी, अर्घ्य में छलनी, अर्घ्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई होनी चाहिए। देश के कुछ हिस्सों में पंरपराओं के मुताबिक खीर से भरे करवे रखे जाते हैं और सुहाग से जुड़ी सामग्री, बिंदी, सिंदूर, चूढ़ियां होती हैं।

व्रत और पूजा विधि-

आज करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठें। नहाकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद दिनभर बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखें। अगर सेहत ठीक न हो ते फलाहार कर सकते हैं।

पूजा स्थान पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय और गणेशजी स्थापित करें। इसके साथ चौथा माता की फोटो और पानी से भरा मिट्टी करवा रखें। पूजा सामज्ञ्री चढ़ाने के बाद लड्डू और बाकी मिठाइयों को भोग लगाकर आरती करें।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

2022 me karwa chauth vrat kab hogakarva chauthkarva chauth 2022karva chauth 2022 datekarva chauth kab haikarwa chauthkarwa chauth 2022Karwa Chauth 2022 Datekarwa chauth 2022 date and timekarwa chauth 2022 kab haikarwa chauth date time 2022Karwa Chauth kab haikarwa chauth kab hai 2022Karwa Chauth kathakarwa chauth poojakarwa chauth puja vidhikarwa chauth vrat date 2022when is karwa chauth fast 2022 in hindiकरवा चौथ 2022
विज्ञापन