Shivamurthy Murugh
बेंगलुरू। कर्नाटक के श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को आज नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चित्रदुर्ग ज़िला जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार होने के बाद शिवमूर्ति ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें चित्रदुर्ग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात को शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को गिरफ्तारी किया गया। जिसके बाद उन्होंने सीने में दर्द होने की बात की। इसके साथ साथ ही ये भी कहा कि उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। जिसके बाद शिवमूर्ति को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है और डॉक्टर की टीम उनका ईसीजी से लेकर इको टेस्ट और चेस्ट स्कैन करने में जुटी है।
बता दें कि शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुजारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर के अनुसार शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू ने नाबालिग बच्चियों के साथ दो साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया।
गौरतलब है कि शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू की गिरफ्तारी को लेकर मैसूर और चित्रदुर्ग में सामाजिक संगठनों का भारी विरोध-प्रदर्शन देखने का मिल रहा है। शिवमूर्ति मुरुघ को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना
आज, 19 दिसंबर 2024, कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ समाचार लेकर आया…
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा…
अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह वृद्धि 2020 की तुलना…
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 2020 में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर…
भव्य महाकुंभ के मेले दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान त्रिवेणी संगम पर आस्था…
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किशोर को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया…