कर्नाटक: CM बोम्मई ने सोनिया-राहुल को बताया नकली गांधी, कहा-सब जमानत पर बाहर हैं

कर्नाटक:

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गांधी जयंती के दिन बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वायनाड सांसद राहुल गांधी को नकली गांधी बताया है। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं नकली गांधी की बात क्यो करू? आज असली महात्मा गांधी की जयंती है।

कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर हैं

बसवराज बोम्मई ने कहा कि आज कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व जमानत पर बाहर है। सोनिया-राहुल और कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश डीके शिवकुमार समेत सब। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए कर्नाटक राज्य एक एटीएम की तरह था, जो अब उनके हाथ से चला गया।

महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बोम्मई ने इससे पहले गांधी जयंती पर आज सुबह राजधानी बेंगलुरू में बापू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज विधान सभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

Basavaraj Bommaibasavaraj bommai cmbasavaraj bommai karnataka cmbasavaraj bommai latest newsbasavaraj bommai meets cmbasavaraj bommai newsbasavaraja bommaichief minister basavaraj bommaiCM Basavaraj Bommaicm basavaraj bommai newscm basavaraj bommai today newscm bommaieveryone is out on bailkarnatakaKarnataka CMKarnataka CM Basavaraj BommaiKarnataka latest newsKarnataka newskarnataka news livekarnataka politicslive karnataka newsSonia-Rahul fake Gandhi
विज्ञापन