September 28, 2024
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कर्नाटक: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, चार बार के MLC पुत्तन्ना ने थामा कांग्रेस का हाथ
कर्नाटक: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, चार बार के MLC पुत्तन्ना ने थामा कांग्रेस का हाथ

कर्नाटक: चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, चार बार के MLC पुत्तन्ना ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : March 10, 2023, 3:04 pm IST

बेंगलुरू। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चार बार के विधान परिषद रहे बीजेपी के दिग्गज नेता पुत्तन्ना ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस महसचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार की मौजूदगी में पुत्तन्ना ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

चार बार रह चुके हैं एमएलसी

बता दें कि, पुतुन्ना चार बार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। उन्हें अक्टूबर 2020 में दोबारा विधानपरिषद के लिए चुना गया था, उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 में खत्म होना था, लेकिन गुरुवार को उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले पुतुन्ना ने राज्य की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से उन्हें ये निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा है। पुतुन्ना ने कहा कि जिस सपने के साथ वह बीजेपी में शामिल हुए थे, वह घुटन के वजह से साकार नहीं हो सका।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags